घर से भागी प्रेमिका ने ओलार्क सूर्य मन्दिर में प्रेमी संग रचाई शादी
दुल्हिनबाजार। घर से भागी प्रेमिका ने बुधवार की शाम प्रखण्ड क्षेत्र के उलार गांव स्थित ओलार्क उलार सूर्य मन्दिर परिसर में प्रेमी संग शादी रचा ली. जानकारी के अनुसार प्रेमी दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी संतोष रजक का पुत्र नीतीश कुमार व प्रेमिका अरवल जिला के कुर्था थाना क्षेत्र के सचई गांव निवासी उमेश रजक के पुत्री रिंकी कुमारी हैं. दोनों रिस्ते में अपने मौसेरी भाई- बहन लगती हैं. ज्ञात हो कि प्रेमिका रिंकी का पूरा परिवार मध्यप्रदेश के रायसेना में रहता हैं. नीतीश कुमार हमेशा अपनी मौसी के यहां आते जाते रहता था. इसी दौरान दोनों प्रेमी प्रेमिका प्रेम प्रसंग में मशगूल हो गये और घर को छोड़ भाग गया व दोनों ने अलग जिंदगी जीने का फैसला कर लिया. वही रिंकी के पिता मध्यप्रदेश के रायसेना थाने में लड़की को अपहरण का प्राथमिकी दर्ज करवा दी. रायसेना पुलिस लड़की की खोज करते दुल्हिन बाजार पहुँच गई. जहां पुलिस से बचने के लिए रिंकी व नीतीश दोनो उलार सूर्य मंदिर में शादी रचा ली. इस सम्बंध में दुल्हिन बाजार थनाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल आपस मे रिस्तेदार है. मध्यप्रदेश के रायसेना थाने में लड़की के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. रायसेना पुलिस लड़की की तलाश करते हुए दुल्हिन बाजार आयी थी.


