February 11, 2026

PATNA : गर्दनीबाग महिला थाना में काउंसलिंग के लिए आयी 2 पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ी, सड़क पर लगी भीड़

पटना। राजधानी पटना में महिला थाना से कुछ कदम दूर बीच सड़क पर बवाल मच गया। बता दे की महिला थाना में काउंसलिंग के लिए आयी 2 पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गई। बता दे की मामला पटना के गर्दनीबाग महिला थाना का है। यहां पत्नी-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए महिला थाना में काउंसलिंग के लिए बुलाए गये थे। बताते चले की पटना के खुसरूपुर की रहने वाली काजल की शादी बीते 9 साल पहले नालंदा जिले के नूरसराय के रहने वाले सोनू पासवान से हिन्दू रीतिरिवाज से हुई थी। वही दोनों को एक बेटा है। शादी के 9 साल बाद पत्नी अचानक मायका चली आयी। वह ससुराल वालों पर मरने पीटने का आरोप लगा रही है। वहीं ससुराल पक्ष की माने तो काजल बिना बताये मायका चली गई। वही इन लोगों का कहना है कि काजल अपने मायके वालों के इशारों पर ससुराल वालों को झूठे आरोप में फंसा रही है। वही इन लोगों का कहना है कि वे लोग काजल को रखने को तैयार है। इसके वावजूद झूठे आरोप लगा कर फंसा रही है।

You may have missed