बीजेपी को पता भी नहीं चला और बिहार में इतना बड़ा खेला हो गया, 2024 में यह पूरे देश में होगा : तेजस्वी यादव

  • रांची दौरे पर पहुंचते ही सरकार पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को झारखंड पहुंचे। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया। रविवार यानी 12 फरवरी को रांची में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में तेजस्वी यादव शामिल होंगे। यहां वो झारखंड राजद के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रांची पहुंचने पर तेजस्वी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। रांची पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सियासी उलटफेर के कारण झारखंड पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन अब सबकुछ ठीक हो गया है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में भी बीजेपी खेल करने की कोशिश कर रही थी लेकिन उन्हें एहसास भी नहीं हुआ और उल्टे बिहार में उनके साथ ही खेला हो गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव में पुरे देश में यही होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करूंगा। चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को गोलबंद कर एक साथ चुनाव लड़ना है। खासकर क्षेत्रीय दल जिस भी राज्य में मजबूत है उनको मजबूती के साथ लड़ाई लड़ना है। सभी पार्टियों की चाहत होती है कि ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े लेकिन जो जहां भी मजबूत है वहां उसे मौका मिलना चाहिए। हम अपनी ताकत को बढ़ाएंगे तभी चुनाव लड़ने के लिए सक्षम हो पाएंगे। रांची पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में सगठंन को और अधिक धारदार बनाने की कोशिश जारी है। लालू प्रसाद भी सिंगापुर से वापस आ रहे हैं और अब वे स्वस्थ हैं। बिहार में सियासी फेरबदल के कारण व्यस्तता बढ़ गई थी, जिसके कारण झारखंड आने का मौका नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोशिश होगी कि केंद्र की सत्ता पर जो लोग बैठे हुए हैं उन्हें गद्दी से हटाया जाए। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र में जो खेल किया, वही खेल झारखंड में करने की कोशिश कर रही थी लेकिन बीजेपी को इस बात का एहसास भी नहीं हुआ कि बिहार में उनके साथ क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड आए हैं तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिश है कि सभी विपक्षी दल एकजुट हों और गोलबंद होकर 2024 का चुनाव लड़ा जाए।

About Post Author

You may have missed