पटना में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सेक्सटॉर्शन का शिकार: अपराधियों ने 20000 की ठगी, साइबर थाने में केस दर्ज

पटना। बिहार में इन दिनों सेक्सटॉर्शन का दौर बढ़ गया है। नया मामला पटना से है। यहां शातिरों ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री को ही सेक्सटॉर्शन का शिकार बना लिया। साइबर शातिरों ने पूर्व मंत्री से चार बार में 20001 रुपए की ठगी कर ली। पूर्व मंत्री ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। साइबर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पूर्व मंत्री ने साइबर थाना में दिए अपने आवेदन में लिखा है कि फेसबुक पर उनको एक महिला सीमा बिस्नोई का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। मैने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लिया। जिसके बाद हम दोनों में कुछ दिनों तक मैसेंजर पर बातचीत होने लगी। फिर बाद में बातें ज्यादा होने लगी। एक दिन अचानक मैसेंजर पर युवती का वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर महिला नग्न अवस्था में बैठी हुई थी। मैं कुछ समझ नहीं सका और ये देखते ही तुरंत वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट करने से पहले ही महिला ने स्क्रीन रिकार्डिंग कर लिया था। पीड़ित पूर्व मंत्री के आवेदन के मुताबिक कुछ ही देर बाद उसी महिला ने वो रिकॉर्डिंग भेजा। फिर कॉल किया। उसने कहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। महिला ऐसा ना करने के लिए पैसे का डिमांड करने लगी। वीडियो वायरल होने के डर से महिला की बात मान ली। महिला ने अपना गुगल अकाउंट का नंबर भेजा। चार बार में 20001 रुपए भेज दिया। पूर्व मंत्री ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आनलाइन शिकायत कर दी। कुछ दिन बाद फिर एक अंजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली साइबर सेल का अधिकारी बताया। वह गाली गलौज करने लगा। जेल भेज देने की धमकी देने लगा। जालसाज ने कहा कि अगर जेल नही जाना चाहते तो दो लाख रुपए देने होंगे। अगर पैसा नहीं दिया तो जेल जाना पड़ेगा। मामला बढ़ता देख वे साइबर थाना पहुंचे। थाने में लिखित शिकायत की। पूर्व मंत्री ने पुलिस से कहा कि इस कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

About Post Author

You may have missed