February 18, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने फिर जाहिर की सीएम बनने की मंशा, बोले अगर जनता ने मौका दिया तो चूकेंगे नहीं

गया। पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से सीएम बनने की इच्छा जता दी है। उन्होंने अपने 7 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जिसको मौका मिलेगा वह अपने आपको साबित जरूर करेगा। सीएम गृह जिला नालंदा का विकास के सवाल पर सवालिया लहजे में मांझी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने एक जिला का विकास खूब किया है। मांझी ने यह बयान गया जिले के इमामगंज विधानसभा के रानीगंज में आयोजित संत शिरोमणि जयंती समारोह के दौरान मीडिया से पूछे गए सवाल पर कहीं है।

पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि अपने गृहजिला के विकास के लिए सीएम नीतीश को 17 साल मिला और मुझे गया के विकास के लिए 7 महीना मिला था। जब हमको मौका दिया गया तब हम किसी से कम काम किये क्या? मांझी ने कहा कि ये अवसर की बात है जिसको मौका मिलेगा वो अपने आपको साबित करेगा। अगर फिर सीएम बनने का मौका मिला तो चूकेंगे नहीं और गया का खूब विकास करेगें।

You may have missed