जहानाबाद में अवैध बालू खनन के लिए गोलीबारी, युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

जहानाबाद, बिहार। जहानाबाद जिले के मछहरा में अवैध बालू खनन को लेकर गोलीबारी हुई है। इसमें एक शख्स को गोली लगी है। मामला शकुराबाद थाना इलाके का है। गोलीबारी की वजह बालू का अवैध खनन है। घायल सनोज कुमार के परिजन का कहना है कि सनोज कुमार सुबह अपने गांव के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति आए और अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें सनोज यादव को गोली लग गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार लोग फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि घटना का कारण मोरहर नदी अवैध बालू खनन को लेकर हुआ है। दो दिन पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण शनिवार की सुबह गोलीबारी की घटना हुई है।

घायल सनोज कुमार ट्रैक्टर का ड्राइवर है। लेकिन जिस तरह से अचानक गोलीबारी की घटना हुई है। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जहानाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। जहानाबाद जिले में अवैध बालू का खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है पुलिस प्रशासन के द्वारा अवैध बालू खनन नहीं रोकने के कारण हिंसा का रूप ले रहा है। गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस घटना का कारण क्या है।

You may have missed