बांका में कहर बन के आसमान से गिरा ठनका, वज्रपात के चपेट में आने से चरवाहे की मौत

बांका। बिहार के बांका में तेज हवा और हल्की बारिश के बीच शुक्रवार सुबह हुए वज्रपात में एक चरवाहे की मौत हो गई। बताया जा रहा है की खेत में भैंस चरा रहे चरवाहे के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी। वही इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह पूरी घटना अमरपुर थाना क्षेत्र की है। वही इस मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। मृतक की पहचान गांव के निरंजन कुमार चौधरी के रूप में हुई है। बता दे की मृतक निरंजन मवेशी चराने खेत में गया था। अचानक तेज हवा चलने लगी और बारिश होने लगी। बचने के लिए वह खेत में एक पेड़ के नीचे छिप गया। वही ठनका गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। वही इधर मवेशी अकेले घर लौट आए। निरंजन के वापस नहीं लौटने पर घर के लोग उन्हें खोजने निकले। कुछ देर बाद शव वनवर्षा बहियार में एक डांड के पास मिला। वही शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को उठाकर घर लाया। वही इस घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया दिवाकर झा मृतक शख्स के घर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मुखिया ने अधिकारियों से शख्स के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।

You may have missed