बीजेपी हमेशा से जातीय गणना के पक्ष में रही, हमें कुछ बोलने से पहले प्रमाण दे नीतीश कुमार : सम्राट चौधरी

पटना। बिहार में जातिगत जनगणना सियासी हथकंडा बंद कर रह गया है और राजनीतिक दल जनगणना को भुनाने में जुट गए हैं। जनता दल यूनाइटेड जातिगत जनगणना के मसले पर भाजपा को गिरने में जुट गई है। पार्टी ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। जदयू का मानना है कि भाजपा जातिगत जनगणना का विरोधी है। जदयू पार्टी की ओर से कहा गया है कि पूरे बिहार में भाजपा को बेनकाब किया जाएगा। जिला और प्रखंड स्तर पर मसाल जुलूस निकाले जाएंगे। इसके अलावा काला झंडा भी फहराया जाएगा। भाजपा ने ललन सिंह के बयान पर सीधे-सीधे चुनौती दी है।
सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश से मांगा प्रमाण
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि ललन सिंह और नीतीश कुमार की पार्टी सिर्फ भ्रम फैलाने का काम करती है। “नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड लगातार झूठ का सहारा ले रही है। मैं चैलेंज करना चाहता हूं नीतीश कुमार की पार्टी को, हिम्मत है तो वो कागज दिखाइए, जिसमें सॉलिसीटर जनरल ने विरोध किया हो। ये झूठ बोल रहे हैं। नीतीश कुमार की पार्टी झूठ की यूनिवर्सिटी है। जो झूठ बोलने वाला यूनिवर्सिटी हो, वो लगातार जातीय जनगणना पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

You may have missed