पालीगंज : किसान का बेटा दारोगा बन बढ़ाया जिले का मान सम्मान
पालीगंज। पटना के खिरीमोड़ थाना क्षेत्र के काढ़ेकुढ़ा गांव के एक निम्नवर्गीय किसान का बेटा ने दारोगा की परीक्षा में सफलता पाकर पिता के अलावे गांव का मान सम्मान बढ़ाया।
काढ़ेकुढ़ा गांव निवासी प्रमोद वर्मा के पुत्र रणजीत कुमार ने दारोगा की परीक्षा में सफलता पाई है। बता दें कि रणजीत कुमार के पिता एक निम्नवर्गीय किसान हैं। अपनी पिता की दयनीय स्थिति को देख रणजीत ने काफी परिश्रम कर पढ़ाई-लिखाई किया। उन्होंने दो वर्षों पूर्व रेलवे में स्टेशन मास्टर की नौकरी पाई। लेकिन वह अपनी प्रतिभा के बदौलत आगे बढ़ना चाहता था। वह लगातार परिश्रम करते रहा। अंत में उन्होंने दारोगा की परीक्षा में सफलता पाकर काफी खुश है। पिता प्रमोद कुमार का कहना है कि मेरे बेटे ने आज मेरा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।


