February 22, 2026

बालू माफिया से साठ-गाठ करने वाले SDPO पर EOU की बड़ी कारवाई, पटना और बक्सर के ठिकाने पर छापेमारी

पटना। बालू माफिया का साथ देने वाले बिहार पुलिस के अफसर पर आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार सुबह अपना शिकंजा कस दिया। पुलिस अफसर के दो ठिकानों पर इस वक्त रेड चल रही है। पुलिस अफसर का नाम संजय कुमार है। यह रोहतास जिले के डेहरी में SDPO रह चुके हैं। पटना के आशियाना नगर के सूर्य विहार कॉलोनी-1 में इनका घर है। जबकि, बक्सर जिले में मुरारपुर थाना के तहत बसंतपुर चौगाई गांव में इनका पुश्तैनी घर है। EOU की टीम इन दोनों जगहों को खंगाल रही है।

अलग-अलग टीम कर रही छापेमारी

दरअसल, डेहरी में पोस्टिंग के दौरान ही इनके ऊपर बालू माफिया के साथ साठगांठ का गंभीर आरोप लगा था। आरोप यह भी है कि इन्होंने बालू के खेल में काली कमाई की है। इसके जरिए संजय कुमार अकूत संपत्ति के मालिक बन गए हैं। इनके ऊपर लगे आरोपों की EOU ने जांच कराई थी। इसमें आरोप सही साबित हुए। ADG नैयर हसनैन खान के अनुसार, आरोप साबित होने पर सोमवार 7 फरवरी को संजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का FIR नम्बर 4/2022 दर्ज किया गया। इसके बाद आज 2 अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। दोपहर बाद इस मामले में कई महत्वपूर्ण अपडेट्स मिलने की संभावना है।

अवैध खनन लगातार जारी

बिहार में बालू का अवैध खनन लगातार जारी है। खासकर गंगा और सोन नदी से जुड़े इलाकों में बालू माफिया पूरी तरह से एक्टिव हैं। इन्हें रोक पाने में सरकार की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है। बालू माफिया का साथ देने में संजय कुमार से पहले भी कई प्रशासनिक व पुलिस अफसर के खिलाफ अब तक FIR दर्ज कर छापेमारी की कार्रवाई हो चुकी है।

You may have missed