बिहार में अघोषित आपातकाल, चिराग ने कहा- भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक

  • अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा कार्यकर्ता का पटना पुलिस ने ली जान : चिराग पासवान

पटना। लोजपा (रा) ने भाजपा द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घोर निंदा की है। वही इस घटना में BJP के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत पर दुख जताया है। गौरतलब है कि भाजपा द्वारा आहूत रोड मार्च के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद BJP नेताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की गई। जिसमें एक भाजपा नेता की मौत हो गई व दो दर्जन से ज्यादा भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हुए है। वही इस घटना को लेकर लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को जमकर घेरा है व चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री जी की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली। उन्होंने आगे कहा की बताएं न नीतीश कुमार जी कि इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है, यह बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है? आगे चिराग ने भाजपा नेता विजय सिंह जी की असामयिक मौत पर गहरा दुख जताया है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया है कि इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को असहय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। लोजपा (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि पहले छात्र, फिर शिक्षक अभ्यर्थी और किसान सलाहकारों के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना नीतीश कुमार जी के तानाशाही रवैया को दर्शाता है। मुख्यमंत्री जी यह दुखद व बेहद शर्मनाक है कि जो अपने अधिकार की मांग कर रहे हो उनपर आप लाठियां चलाते है। विधायकों को सदन से बाहर फेंकवाते है, क्या आपके पास हर समस्या का समाधान सिर्फ लाठी है? यह महाजंगलराज नहीं तो और क्या है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान व संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे जी ने भी शोक व्यक्त किया।

You may have missed