October 28, 2025

छपरा में वोटिंग के बाद चुनावी हिंसा; राजद-भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े, एक की मौत

  • अलर्ट मोड पर प्रशासन: लगातार छापेमारी जारी, इंटरनेट किए गए बंद

सारण। छपरा में सारण लोकसभा सीट के लिए 20 मई को हुए मतदान के बाद आज सुबह बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। और फायरिंग हुई, कांच की बोतलों से हमले किए गए। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गई हैं। जिन्हें पटना रेफर किया गया है। ये पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक का है। इस घटना के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। और पुलि के जवान गश्त कर रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि कुछ देर के लिए पूरे जिले में इंटरनेट बंद किया जाएगा। और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर कदम उठाया जा रहा है। और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मतदान के अंतिम समय में राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य तेलपा के बूथ आयी।
चुनावी रंजिश में गोली चलने से युवक की मौत
जहां मंगलवार की सुबह चुनावी रंजिश में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को छपरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं कांच की बोतलों से हमले में भी कुछ लोग जख्मी हुए हैं। इस घटना के बाद दो गुटों में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है। घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की शाम रोहिणी के खिलाफ हंगामा और पथराव हुआ था। जिसमें एक गुट के लोग रोहिणी को चिल्ला-चिल्ला कर अभद्र बातें बोल रहे थे। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। लेकिन आज सुबह दोनों पक्षों के लोग जुटे थे। इस बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गयी और शीशे की बोतल से एक दूसरे पर लोगों ने हमला करना शुरू कर दिया। विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद फायरिंग शुरू हो गयी जिसमें बड़ा तेलपा मोहल्ले के नागेंद्र राय के 26 वर्षीय पुत्र चंदन राय को गोली लग गयी और उसकी मौत हो गयी। इस दौरान शंभू राय का 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू राय और विदेशी राय का 40 वर्षीय पुत्र मनोज राय भी जख्मी हो गए। दोनों बड़ा तेलपा मठिया के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते हैं अपर पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से लेकर छपरा सदर अस्पताल तक भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय तेलपा गांव निवासी रामाकांत सोलंकी ने बताया कि पूरे दिन तेलपा में मतदान शांति पूर्ण तरीके से चल रहा था। रोहिणी आचार्य द्वारा लगातार टारगेट करते हुए वोटर को प्रभावित किया जा रहा था।

You may have missed