February 22, 2026

पालीगंज : कार्यकर्ताओं ने फूंका लोजपा के बागी सांसदों का पुतला

पालीगंज। गुरुवार को पालीगंज बाजार स्थित चंडोस मोड़ पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने लोजपा के बागी सांसदों का पुतला फूंका। बाजार की गलियों में लोजपा दलित सेना, पटना पश्चिमी जिलाध्यक्ष मोहन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार की सड़कों पर भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान जिंदाबाद व पशुपति पारस मुर्दाबाद के नारे लगते हुए चंदोस मोड़ पर जमा हुए। जहां लोजपा के बागी सांसदों का पुतला दहन किया। वहीं मोहन चौधरी ने लोजपा के बागी सांसद पशुपति पारस पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए बागी सांसदों का बहिष्कार किया। मौके पर साधु शरण पासवान, शिवपूजन पासवान, गुलशन प्रवीण, अक्षय कुमार, योगेंद्र पासवान, नीतीश कुमार, पशुराम पासवान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed