ECR : लगभग 29 हजार यात्रियों ने प्रारंभ की यात्रा

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के 10 विभिन्न स्टेशनों से कुल 18 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया, जिससे बड़ी संख्या में यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इन स्पेशल ट्रेनों से नई दिल्ली, मुंबई, हावड़ा सहित देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए लगभग 29 हजार यात्रियों ने अपनी यात्रा प्रारंभ की। सर्वाधिक लगभग 11 हजार यात्रियों को लेकर 07 स्पेशल ट्रेनें आज नई दिल्ली के लिए खुली जबकि 03 स्पेशल ट्रेनों से लगभग 4473 यात्री लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए रवाना हुए।
आज दानापुर स्टेशन से बेंगलुरू, सिकंदराबाद और पूणे के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेनें रवाना हुईं। इसी तरह पटना से अहमदाबाद, हावड़ा, मुंबई और रांची के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन खुलीं । जबकि मुजफ्ुफरपुर स्टेशन से अहमदाबाद और दिल्ली के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया। इसी क्रम में राजेंद्रनगर टर्मिनल 02 तथा दरभंगा से 01 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली के लिए खुली। दरभंगा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए भी 01 स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया। इसके अलावा जयनगर, राजगीर, सहरसा, रक्सौल से भी स्पेशलट्रेनों का परिचालन हुआ।

You may have missed