राजधानी पटना में गांधी मैदान के समीप ई-रिक्शा चालक को अपरधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पटना। राजधानी पटना में एससपी और आईजी ऑफिस से चंद गज की दूरी पर गांधी मैदान काली मंदिर के नजदीक ऑटो स्टैंड पर ई-रिक्शा चालक को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस ने आनन-फानन में ई-रिक्शा चालक को पीएमसीएच में भर्ती कराया। पीएमसीएच के डॉक्टरों के अनुसार ई-रिक्शा चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, उसका इलाज जारी है। ऑटो स्टैंड पर मौजूद लोगों के अनुसार घटना बुधवार रात 9.36 बजे के करीब की है। अपराधियों की गोली से घायल रिक्शा चालक का नाम अमरजीत बताया जा रहा है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार अमरजीत कुछ देर पहले ही सवारी लेकर स्टैंड आया था। अचानक से कुछ अपराधी वहां आये और एका-एक अमरजीत को गोली मारकर फरार हो गये। गोली अमरजीत के सीने में लगी है।

गांधी मैदान पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। घटना के पीछे के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है। वहीं इस घटना के बाद राजधानी में पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है की गांधी मैदान के आसपास का इलाक काफी सुरक्षित माना जाता है। आसपास पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कई कार्यालयों के अलावा कई महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान हैं। वहां इस तरह की घटनाएं कई तरह के सवाल खड़ा करते हैं।

You may have missed