February 21, 2026

PATNA : गर्दनीबाग में घर में बैठकर शराब पीते डॉक्टर गिरफ्तार, जेल

पटना। पटना के गर्दनीबाग पुुलिस ने घर में बैठकर शराब पीते हुए एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर अपने घर में बड़े आराम से शराब पी रहा था। मगर इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर घर के अंदर से रम पी रहे डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। गर्दनीबाग थानेदार अरूण कुमार ने इसकी पुष्टि की है। जेल भेजे गए डॉक्टर का नाम अभिषेक मुंडे है।
बताया जाता है कि अभिषेक केंद्रीय कर्मचारी है। बतौर डॉक्टर उसकी पोस्टिंग झारखंड में जमशेदपुर स्थित ईएसआइसी हॉस्पिटल में है। जबकि पटना के गर्दनीबाग के रोड नंबर-33 स्थित चर्च कम्पाउंड में उसका घर है। क्रिसमिस की छुट्टी पर डॉक्टर अभिषेक रम की एक बोतल अपने साथ लेकर आया था। शुक्रवार की देर रात पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली। जब पुलिस टीम ने छापेमारी की तो अभिषेक घर के अंदर अकेले ही शराब पीता हुआ मिला। मौके से 250 एमएल शराब की बोतल भी बरामद हुई। थानेदार के अनुसार ब्रेथ एनालाइजर से डॉक्टर की जांच की गई। जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

You may have missed