आरा : घरेलू विवाद में शराबी जेठ ने महिला पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में पटना रेफर

आरा। बिहार के आरा में घरेलू विवाद में महिला के ऊपर तेजाब से हमला करने का मामला सामने आया है। तेजाब फेंकने से महिला का शरीर बुरी तरह झुलस गया है। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही। घटना टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ले की है। बताया जा रहा कि विवाद में भैंसुर ने घर की महिला पर तेजाब फेंक कर हमला किया है। महिला को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल ले गया। महिला को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार झुलसी महिला जियाउद्दीन अंसारी की 40 वर्षीया पत्नी शबनम परवीन है। शबनम ने बताया कि उसके भैंसुर से कुछ महीनों से विवाद चला रहा है। उसका भैंसुर बराबर शराब के नशे में आकर उसके साथ गाली-गलौज किया करता है।

इसको लेकर शबनम ने इसी वर्ष के जनवरी माह में स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। इस प्राथमिकी के आधार पर वह जेल भी गया था और लगभग एक महीना जेल में रहने के बाद बाहर आया था। आज सुबह भी जब वह घर में काम कर रही थी। तभी वह नशे में धुत होकर आया और गाली- गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो भैंसुर ने तेजाब उठाकर उसके चेहरे व शरीर पर फेंक दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। महिला की हालत बेहद खराब है। उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया है।

About Post Author

You may have missed