डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी नहीं मिल रहा जनता को किसी प्रकार का फायदा,जाप(लो) ने किया सरकार पर हमला

पटना।जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक युवा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी ने बयान जारी कर कहा है लॉकडाउन में बिहार के अप्रवासी मजदूर छात्र- छात्राएं बिहार आने के लिए लगातार मदद की गुहार लगा रही है अन्य राज्यों में बिहार के नागरिकों का स्थिति दयनीय है और वह सरकार से मदद की गुहार लगा रहें है लेकिन राज्य सरकार नीयत बिहारियों को उनके राज्य लाना नहीं हैं जब सभी राज्य अपने नागरिकों को सकुशल अपने राज्य बुला रहें वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी अभी भी सोच में डूबे हुए की उनको लाया जाए कि नही मानव श्रृंखला के नाम करोड़ो खर्च करने के लिए हो जाते है रैलियों के लिए सरकार के पास संसाधन से ज्यादा बसें हो जाती है और बिहार के बाहर फंसे नागरिकों के लिए उनके पास बस नहीं यह सिर्फ ढोंग मात्र है।

जाप लो युवा के प्रवक्ता ने कहा कि अब तो बिहार में दो इंजन की सरकार है सारे संसाधन सरकार के अधीन है इसके बावजूद भी कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं को लाने में सरकार असक्षम है क्यों?जब तेलांगना और झारखंड सरकार के समन्वय से तेलंगाना के लिंगमपल्ली स्टेशन से झारखंड के लिए पहली स्पेशल ट्रेन1225 यात्रियों को लेकर सकती है वो भी अलग-अलग सरकार होने के बावजूद वहां एनडीए की सरकार नही है।बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन क्यों नहीं चल सकती जब एक ही सरकार दोनो जगह है फिर किस बात की समस्या इससे यह स्पष्ट होता है कि बिहार सरकार की मंशा मजदूर छात्रों को लाने की नही है उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सिर्फ बयानबाजी ही करते रहें और अपने राज्य के नागरिकों को बाहर मरने पर विवश करते रहें है इस समय भी उपमुख्यमंत्री को राजनीति शिवाय कुछ नही सूझ रहा है।

रजनीश ने आगे कहा कि उड़ीसा के प्रवासी मजदूर के लिए केरल के कोच्चि स्टेशन से भी भुवनेश्वर के लिए विशेष ट्रेन खुल चुका है तो देश के दूर राज्यों में फंसे बिहारियो के लिए बॉम्बे, सूरत,पंजाब,चेन्नई से विशेष ट्रेनों का परिचालन करा जरूरी जांच कर के भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार उन्हें अपने राज्य लाने में एक दिन भी देरी नहीं करनी चाहिये अब तो मुख्यमंत्री के कथना अनुसार केंद्र सरकार ने भी हरि हरि झंडी दे दी है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने स्तर से 30 बस कोटा में खड़े करवा दिए है अब दोनो राज्यो के सरकार को बात कर वहां के फंसे छात्र-छात्राओ को अभिलंब बुलाना चाहिय जन अधिकार पार्टी सरकार को और भी बसे देनो को तैयार है लेकिन सरकार संसधानों का बहानेबाजी न करे कम से कम श्रमिक दिन के दिन तो श्रमिकों के साथ छल न करें सरकार सभी राज्य अपने नागरिको सकुशल अपने राज्य ला रही है नीतीश जी को अभिलंब केंद्र सरकार से बात स्पेशल ट्रेन चलवा लोगो को घर बुलाना चाहिय नही तो जाप सरकार के नाकामियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगी।

You may have missed