February 12, 2026

11340 रुपए में करें 12 दिनों तक तीर्थयात्रा, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, मिलेंगी यह सुविधाएं

धर्म-आध्यात्म। भारतीय रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड के तहत भारतीय रेलवे लोगों को तीर्थयात्रा करा रही है। रेलवे बिहार के विभिन्न स्टेशनों से होते हुए उतर भारत स्थित वैष्णो देवी, हरिद्वार, अयोध्या, अमृतसर, वृंदावन समेत कई तीर्थस्थानों की सैर करायेगी। मंगलवार को आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि टूरिज्म विभाग और रेलवे संयुक्त रुप से कम पैसो में लोगों को तीर्थयात्रा करा रही है। उन्होंने बताया कि रेलवे के द्वारा प्रति यात्री करीब 11,340 रुपए किराया वसूलेगी। उन्होंने बताया कि 11 रात और 12 दिन की यात्रा में तीर्थयात्रियों को यात्रा के साथ रहने, खाने और प्रमुख स्थलों तक ले जाने ले आने का जिम्मेदारी निर्वहन करेगी।

बता दे कि यह ट्रेन तीर्थयात्रियों को कोविड नियमों के पालन करते हुए तीर्थयात्रा राई जाएगी। 25 नवंबर को ट्रेन रक्सौल से दानापुर, बक्सर के रास्ते वैष्णोदेवी को जाएगी। इस दौरान हरिद्वार, ऋषिकेष, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, आगरा, अमृतसर समेत कई अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा होगी। जानकारी के अनुसार, इस बार बक्सर के यात्रियों के लिए बक्सर में भी ट्रेन का ठहराव किया गया है। बक्सर स्वयं एक तीर्थस्थान है। ऐसे में, यात्रा से बक्सर को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या अधिकृत एजेंट से बुकिंग करा सकते हैं।

You may have missed