नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए बोले तेजस्वी, कहा- अभी तक 2 लाख युवाओं को दी गई नौकरी

पटना। बिहार में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नव नियुक्त सहायक प्राध्यापक (विद्युत अभियंत्रण), व्याख्याता (असैनिक अभियंत्रण) व व्याख्याता (अर्थशास्त्र) का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यकम पटना के अधिवेशन भवन में शाम साढ़े चार बजे आयोजित हुआ। बता दे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। वही इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ विभागीय मंत्री सुमित कुमार सिंह भी मौजूद थे। वही विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग के इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, उद्योग मंत्री समीर महासेठ, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, CM के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ सहित कई अधिकारी मौजूद थे। वही इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार धराधर खाली पदों को भरने का काम किया जा रहा है। बिहारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा की बिहार के लोगों का प्लेसमेंट कई बड़ी कंपनियों में हो रहा है। कोई ऐसा जगह बता दें जहां बिहारी काम नहीं करते हो।

बिहार के लोग अच्छे-अच्छे जगहों पर हैं इससे हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से विशेष राज्य का दर्जा आज तक नहीं मिली हमलोग इसकी मांग अक्सर करते रहे हैं। आज अपने बलबूते पर हम बिहार में विकास कार्य कर रहे हैं। लगभग 2 लाख से ज्यादा नियुक्तियां बिहार में दी गयी है। ऐसा कोई राज्य बता दें जहां 2 लाख की नियुक्तियां दी गयी हो। लेकिन इसकी चर्चा को नहीं हो रही है सिर्फ 2 हजार नोट की बात पर चर्चा होती है। उन्होंने कहा की कुछ लोग सिर्फ बिहार के बारे में नाकारात्मक खबरें छापकर बिहार को बदनाम करने में लगे हैं। देश व राज्य को आगे बढ़ाने में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। तेजस्वी ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि हमलोग कलम बांटने में लगे हैं कुछ लोग तलवार बांटने में लगे हैं। जब तक बिहार आगे नहीं बढेगा तब देश कैसे आगे बढ़ेगा। हम चाहते हैं कि बिहार के हर लोगों के चेहरे पर मुस्कान हो। सब लोग एक रहिये सब कोई अपने राज्य की तरक्की के लिए योगदान दीजिए। नाकारात्मक बातों पर ध्यान मत दीजिये। वही प्रदेश में अमन चैन की कामना कीजिए।

You may have missed