दीघा में स्थानीय समाजसेवी युवाओं ने चलाया राहत अभियान,गरीबों के बीच भोजन सामग्री का वितरण
पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए राजधानी पटना में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं तथा राजनीतिक नेताओं कार्यकर्ताओं के द्वारा भोजन वितरण का क्रम जारी है।इसी क्रम में पटना नगर निगम के वार्ड सं-1 में संजय कुमार सोनू तथा उनके साथियों ने वहां के जरूरतमंद निवासियों के बीच भौज्य सामग्रियों का वितरण किया।संजय कुमार सोनू स्थानीय समाजसेवी है।उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के बाद लगातार उनके तथा उनके सहयोगी मित्रों के द्वारा दीघा के विभिन्न इलाकों में रहने वाले गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण का काम किया है।उन्होंने कहा कि उन लोगों का सम्मिलित प्रयास है कि लॉक डाउन की अवधि के दौरान काम मिलने से वंचित गरीब तरफ फुटपाथ में निवास करने वाला तबका दो वक्त के भोजन से मरहूम ना रह जाए।उन्होंने कहा कि इस इलाके में अन्य समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा भी राहत अभियान चलाया गया है।उन्होंने बताया कि अपने सहयोगी मित्रों के साथ मिलकर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंदों के तलाश कर उन्हें मदद पहुंचाने का काम करते हैं।दीघा के वार्ड सं-1 के कुछ सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सबसे गरीब परिवार को गुप्त तरीक़े से अनाज वितरण किया।जिससे उन लोगों ने उन्हें बहुत सराहा। जिसमे संजय कुमार सोनु,सूरज पासवान, रंजीत ,राजु जी,मनीष,अनिल अभी भी राहत अभियान में शामिल थे।


