बिहार STF को मिली बड़ी सफलता, नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुड्डू की हत्या करने वाले अपराधी धनेश्वर कोड़ा गिरफ्तार

पटना। बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार STF की लगातार करवाई के दौरान उन्हें बड़ी सफलता मिली है। मुंगेर जिला के लड़ैयाटांड़ का कुख्यात वांछित नक्सली धनेश्वर कोड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। वांछित कुख्यात नक्सली धनेश्वर कोड़ा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अजीमगंज पंचायत जिला मुंगेर के नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुड्डू की हत्या करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। नक्सली धनेश्वर कोड़ा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। धनेश्वर कोड़ा पर बरियारपुर सहित कई थानों में मुकदमा चल रहा है। मुखिया हत्याकांड में 20 नामजद में से अब तक छह की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

बता दें कि STF ने गुप्त सूचना के आधार पर सभी अपराधियों को धर दबोचा। वहीं बिहार STF की विशेष टीम ने राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से पटना जिला का वांछित अपराधी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। STF द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बुद्धा कॉलोनी थाना के कांड संख्या 42/10 में फरार होकर वह छुपकर आलमगंज में रह रहा था। पुलिस अपराधियों से मामले की पूछताछ कर रही है। एएसपी ने बताया कि मुखिया हत्याकांड में जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

You may have missed