देश की जनता किसान आंदोलन के पक्ष में मजबूती से खड़ी है,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा

भागलपुर।युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी ललन कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन ने आजादी के आंदोलन के दौर के जागरण जैसी स्थिति पैदा की है।आज पूरा देश मोदी सरकार की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो रहा है।देश की जनता किसान आंदोलन के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और वह कह रही है कि इस देश में दूसरा कंपनी राज हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।देश के संविधान व लोकतंत्र पर लगातार हो रहे हमले के खिलाफ उन्होंने देश की जनता से गणतंत्र की अपनी दावेदारी को फिर से बुलंद करने का आह्वान किया।

 

ललन कुमार ने कहा कि तीनों कृषि कानून न केवल किसान विरोधी हैं, बल्कि पूरे देश के खिलाफ है।आज देश में आजादी की दूसरी लड़ाई आरंभ हो चुकी है।देश की जनता का यह जो नवजागरण है इसमें कारपोरेटपरस्त मोदी सरकार को जाना होगा।हम मांग करते हैं कि तीनों किसान विरोधी कानूनों को तत्काल रद्द किया जाए, एमएसपी को कानूनी मान्यता प्रदान की जाए।30 जनवरी को महागठबंधन के आह्वान पर आयोजित मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाकर तानाशाह मोदी सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया है।अब 30 जनवरी की मानव श्रृंखला में भी किसानों सहित नागरिकों, खेतिहर मजदूरों व अन्य तबकों की ऐतिहासिक भागीदारी होने वाली है।पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार मौजूदा महंगाई के बावजूद टैक्स जमा करने में व्यस्त हैउन्होंने कहा कि “मोदी जी ने ‘GDP’ यानी गैस-डीजल-पेट्रोल के दामों में जबरदस्त विकास कर दिखाया है। जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त।

इस अवसर पर पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं पूर्व विधायक फणींद्र चौधरी,राजद जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव,जिला कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन यादव?राजद महिला अध्यक्ष निशु सिंह,सुभाष तांती एनएसयूआई नेता रवि कुमार,रिशु कुमार,राजद प्रखंड अध्यक्ष मैराज अहमद एवं सैकडो महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed