विशेष राज्य का दर्जा समेत पांच सूत्री मांगो को लेकर जनाधिकार पार्टी का गोपालगंज में प्रदर्शन, गया में रोकी रेल
बिहार। गोपालगंज जंक्शन पर जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ता ट्रेन रोककर प्रदर्शन कर रहें हैं। जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता जंक्शन पर पहुंची पैसेंजर ट्रेन को रोका और अपने मांग के साथ ही भारत सरकार एवं बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने रेल ट्रैक को खाली कराया। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा समेत कई अन्य मांगो को लेकर आज पप्पू यादव की जनाधिकारी पार्टी ने राज्य व्यापी रेल रोको आन्दोलन के तहत गोपालगंज में ट्रेन का परिचालन रोक दिया।

जाप का गया में रेल रोको प्रदर्शन
गया में रेल रोको प्रदर्शन के तहत पप्पू यादव की जनाधिकार पार्टी का विशेष राज्य का दर्जा समेत पांच सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। जाप आज राज्यव्यापी रेल रोको आन्दोलन चला रही है।

