पटना में परिवहन मंत्री के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बार-बार चालान काटने को लेकर विरोध में लगाए नारे

पटना। पटना में ट्रैफिक नियम को लेकर आम जनों में काफी आक्रोश है। इसे देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना के बांस घाट इलाके में ट्रैफिक नियमों का विरोध करते हुए परिवहन मंत्री शिला मंडल और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने सिस्टम का अंतिम संस्कार कर विरोध भी जताया। बता दें कि पटना में एक ही वाहन का एक दिन में कई बार चालान काटा गया है। इसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ता कल्लू का कहना है कि गरीब लोग एक ही दिन में बार बार चालान कटने से परेशान हैं। इस नियम को तत्काल वापस लेना चाहिए। पटना में फिलहाल ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। यातायात पुलिस ने एडीजी के अंगरक्षक का ही सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 1000 रुपए का चालान काट दिया है।

You may have missed