CM नीतीश ने धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क, कंकड़बाग जाकर मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचकर अपनी धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी एवं अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के सुपुत्र निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि के लिये पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने अपने ग्रामवासी स्व. लालदेव नारायण सिंह, स्व. कृष्णा देवी एवं स्व. सत्यवती देवी, जिनकी मृत्यु हाल ही में हुयी है, के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कल्याण बिगहा में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
इस दौरान मंत्री संजय कुमार झा, श्रवण कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशादुल्लाह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

About Post Author

You may have missed