दानापुर स्टेशन पर हादसा : गर्भवती महिला ने पति संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके दोनों की मौत

पटना। राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह दंपती ने आत्महत्या कर ली। पटना के दानापुर स्टेशन पर गर्भवती महिला अपने पति के साथ ट्रेन से आगे कूद गई। वही सूचना पर दानापुर GRP पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वही इस मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों पति-पत्नी की पहचान दानापुर के आदमपुर निवासी के रूप में की गई है। वही इस घटना के बारे में बताया जा रहा कि दानापुर के आदमपुर निवासी सुमन कुमार एवं उनकी गर्भवती पत्नी पूजा कुमारी आज सुबह दानापुर स्टेशन पर पहुंची। जहां यार्ड में जाकर सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गए। वही इस हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही इधर सूचना के बाद दानापुर स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी GRP थाने को दी। GRP प्रभारी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के शव की पहचान कर ली गई है। बता दे की दोनों दानापुर के निवासी हैं। वही इस घटना के कारण पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि फिलहाल उनके परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है। परिजन मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा कर पाएंगे। वही उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पत्नी के गर्भवती होने की भी खुलासा हुआ है।

About Post Author

You may have missed