मुंगेर में डकैतों ने इंजीनियर के घर को बनाया निशाना, 10 लाख से अधिक लूटकर हुए फरार

मुंगेर। मुंगेर में मंगलवार की देर रात इंजीनियर के घर 10 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति की डकैती हुई। मामला जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर लड़ाईयाटांड़ थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर की है। गोबिंदपुर निवासी सिविल इंजीनियर प्रमोद राम के हुई। बीती रात प्रमोद राम की पत्नी शशि कुमारी घर में अकेले थी। इसी बीच हथियार से लैस 10 डकैत घर में घुसे। डकैतों ने कैश, जेवर बर्तन सहित एलसीडी टीवी ले गए। इतना ही नहीं अपराधियों ने महिला के साथ अपराधियों ने छेड़खानी की भी कोशिश की। पीड़िता शशि देवी ने बताया की उसके पति सिविल इंजीनियर है और अभी महाराष्ट में उनकी पोस्टिंग है। इस वजह से वह घर में अकेले रहती है और इसी का फायदा उठा बीती देर रात बाइक और घोड़ा से आए अपराधियों ने पहले उसका घर घेर लिया। और दो अपराधी इसमे एक के हाथ में रिवॉल्वर और एक के हाथ में लोहे का रड था।

पीडिता ने बताया, करीब 1 घण्टे तक डकैतों ने घर के सामानों को उलट पलट किया। अपराधियों ने घर में रखे 10 भर सोना, 40 भर चांदी के जेवर एक लाख कैश के साथ पीतल, कांसे के बर्तन और एलसीडी टीवी भी अपने साथ लेते गए। उन्होंने बताया, अपराधियों के द्वारा उसके साथ भी गलत काम करने की कोशिश की गई। लेकिन इसका विरोध करने के बाद डकैत उसे छोड़ समान लेकर चलते बने। घटना के संबंध में लड़ाइयांटांड थाना प्रभारी नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि- अहले सुबह घटना के बारे में जानकारी मिली। घटनास्थल पर जांच किया गया। महिला के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।