छपरा में अपराधियों के हौसले बुलंद : सेंट्रल बैंक के ATM से 8.75 लाख की चोरी, सफाइकर्मी ने दी पुलिस को सूचना

छपरा। बिहार के छपरा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है। जिसका बानगी छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देखने को मिला। बता दे की अपराधी पुलिस प्रशासन को धता बताते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिए है। गैस कटर के माध्यम से सेंट्रल बैंक के ATM को काट चोरों ने 8.75 लाख के चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वही इस घटना की जानकारी सुबह लोगों को लगी है। तब प्रशासन हरकत में आया है और बैंक अधिकारी यहां पहुंचे हैं और उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलीस पहुच मामले के जांच में जुट गई है। वही स्थानीय लोगों को भी इसकी भनक सुबह 10 बजे हुई जब इस ATM की सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी पहुंचा तो देखा कि कैमरा लाइट और सभी चीजों को चोरों ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था और उसके बाद आराम से इस घटना को अंजाम दिया। बैंक के हेड कैशियर गणेश सिंह ने बताया कि इस ATM पर गार्ड भी तैनात नही था।

वही इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर अंधेरे का फायदा उठाकर सोमवार की देर रात गैस कटर के माध्यम से ATM को काट पैसे उड़ा लिए हैं। ATM पास में ही ओवर ब्रिज पर लाइट लगाई गई है। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते लाइट नहीं जल रही है। ओवर ब्रिज पर लाइट जल रही होती तो चोरी की घटना होने से बचाया सकता था। सेंट्रल बैंक का ATM छपरा मशरख अति वयस्त मुख्य मार्ग पर अवस्थित है। बावजूद इसके इतनी बड़ी चोरी के घटना को अंजाम देना चर्चा का विषय बना हुआ है। वही चोर गिरोह द्वारा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के भागवत विद्यापीठ स्थित HDFC बैंक के ATM में भी चोरी करने का प्रयास किया गया। लेकिन हाई सिक्योरिटी होने के चलते चोरी की घटना होने से बच गया।

About Post Author

You may have missed