PATNA : दानापुर में पैसों से भरा बैग महिला से अपराधियों ने छिना, बेटी की शादी के लिए बैंक से पैसा निकाल जा रही थी घर

पटना। पटना के दानापुर में एक महिला से बदमाश 4 लाख झपट के भाग निकले। बता दे की महिला SBI बैंक से 4 लाख रुपए निकाल कर अपने बेटे साथ बाइक से घर लौट रही थी। वही यह घटना दानापुर के सुल्तानपुर आरा मशीन के पास घटी। महिला के पुत्र ने पीछा भी किया। लेकिन बदमाशों को पकड़ने में सफल नहीं हो सका। बताया जाता है कि पूर्वी सुलतानपुर निवासी उमा राय की पत्नी शर्मिला देवी गुरुवार को बस पड़ाव स्थित SBI बैंक से रूपए निकालने अपने बेटे के साथ बाइक से आई थी। बैंक से 4 लाख रुपए निकाल कर घर जा रही थी। तभी आरा मशीन के पास पीछे से एक बाइक पर सवार 2 बदमाश आए। दोनों ने हेलमेट लगा रखा थे। पीछे बैठे बदमाश ने महिला से थैला में रखा रूपए झपट लिया और भाग निकले। वही पीड़ित महिला के बेटे ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन, बीबीगंज में उदय पैलेस के पास बदमाशों ने धक्का मारकर गिरा दिया और भाग निकले। महिला ने बताया कि शुक्रवार को बेटी का तिलक जाना था। उसी के लिए बैंक से रुपये निकार कर घर जा रही थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने में जुट गई है। वही इस संबंध में दानापुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन में महिला ने बताया कि शाम 3.40 बजे के करीब दानापुर बाजार स्थित SBI बैंक रुपए निकालने गई थी। रुपए निकाल अपने बेटे के साथ सुल्तानपुर त्रिमूर्ति नगर अपने आवास जा रही थी। उसी दौरान यह घटना घटी। बैंक परिसर और आसपास में लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

You may have missed