पटना में अपराधी बेखौफ : दिनदहाड़े बाइक सवार ने महिला से लूटे 2 लाख रूपये, बैंक से पैसा निकाल जा रही थी घर
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से है। बिहार में अपराधिक घटना चरम पर है। दिनदहाड़े बेख़ौफ़ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनदहाड़े बदमाशों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। वही यह ताजा मामला पटना के गाँधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक का है। जंहा बैंक से रूपये निकालकर रिटायर्ड सरकारी स्कुल कर्मी शैरून निशा अपनी पोती के साथ रिक्शा से सुल्तानगंज अपने घर जा रही थी। घर जाते के दौरान अपराधी ने दो बाइक सवार अपराधी झपट्टा मारकर पीड़िता का बैग लेकर फरार हो गए। वही पीड़िता शैरून निशा ने बताया की वो गांधी मैदान थाना क्षेत्र के SBI शाखा से 2 लाख रूपए निकालकर अपने बैग में रख घर जा रही थी। वही इसी दौरान यह घटना हुई है। पीड़िता ने बताया की बदमाशों ने बैंक से ही उसका पीछा किया है। वही इस वारदात के बाद पीड़िता गांधी मैदान थाना पहुँची और शिकायत दर्ज कराई।


