गया में अपराधियों ने पुलिस को दी चुनौती : आधी रात घर में घूस सो रही महिला से की रेप का प्रयास, प्राथमिक दर्ज

गया। बिहार के गया जिलें में अपराध का स्तर दिन पर दिन बढ़ते जा रही है। वही आये दिनों ज्यादातर महिलाएं व लड़कियां के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आ रहा है। वही इन दिनों बदमाशों का मनोबल काफी हद तक बुलंद नजर आ रही है। अगर पुलिस अपनी पर आ जाए तो शायद ये क्राइम की स्तर में कमी आ जाए। वही मनचले पहले राह चलते लड़कियों को छेड़छाड़ किया करते थे लेकिन इनके हौसले इतनी बुलंद हो गई है की अब घर में घुसकर भी रेप करने का प्रयास करने लगे है। वही यह पूरा मामला बोधगया थाना इलाके की एक गांव का है। जहां दो मनचले ने मिलकर एक महिला के घर में देर रात घुसकर रेप करने का प्रयास किया। बता दे की शुक्रवार को देर रात 2 लोगो ने गांव के ही एक महिला के घर घुस गए और सो रही महिला के साथ जबरदस्ती करने लगे। महिला ने जब शोर गुल किया तो उसके साथ मारपीट किया और तेजाब से जला देने की धमकी दी है। जिसे बाद दोनों मनचले मौके से फरार हो गए। वही पीड़िता ने बोधगया थाना में जाकर दोनों आरोपियों के ऊपर लिखित शिकायत की है और गिरफ्तारी का मांग किया है। दिए गए आवेदन में पीड़ित महिला ने बताई की गांव के ही राजेंद्र यादव, पिता डेगन यादव, कैल यादव पिता स्वर्गीय गुलचंद यादव दोनों देर रात घर में घुस आए और हमारे इज्जत के साथ खेलवाड़ करने लगा। महिला ने बताया कि जब वह शोर गुल करने लगी तो दोनों वहा से भाग निकले। वही इस मामले में पीड़िता ने दोनों मनचले की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
