February 17, 2026

नवादा में पुलिस की दिखी लापरवाही : कोर्ट में पेशी से पहले अपराधी फरार, चोरी की बाइक के साथ हुआ था गिरफ्तार

नवादा। बिहार पुलिस की लापरवाही से एक कैदी चकमा देकर फरार हो गया। बता दे की यह घटना नवादा में शुक्रवार को हुई। यहां बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गया युवक कोर्ट में पेशी से पहले ही पुलिस को चकमा देकर हुए फरार हो गया। वही यह पूरा मामला शुक्रवार का है। मिली जानकारी के मुताबिक नरहट थाना क्षेत्र के नरहट गांव के रहने वाले नवीन सिंह के पुत्र गोलू कुमार को गुरुवार को चोरी की बाइक के साथ थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने गिरफ्तार किया था। युवक से पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्याय हिरासत में पुलिस लेकर आ रही थी। वही उसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड में युवक ने भीड़-भाड़ वाले इलाके का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया। बता दे कि युवक ने गमछा से अपने हाथ को झांककर धीरे-धीरे हथकड़ी को निकाल लिया और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। जैसे ही भीड़-भाड़ के इलाका में गाड़ी पहुंची तो युवक तुरंत गाड़ी से भागने लगा। पुलिस भी गाड़ी रोककर युवक को खदेड़ने लगी। लेकिन भीड़-भाड़ रहने के कारण युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के भागने के बाद तुरंत इस मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई। जहां इस मामले की जांच की जा रही है। वही थाना अध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया है कि बाइक चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया था और न्याय हिरासत में पेशी के लिए नवादा भेजा जा रहा था। उसी दौरान पुलिस को चकमा देकर भीड़-भाड़ वाले इलाके से युवक फरार हो गया।

You may have missed