खगड़िया में अवैध संबंध के शक में सनकी पति ने पत्नी की हत्या, धारदार हथियार से ली जान

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर निस्ता गांव में अवैध संबंध में एक सनकी पति ने अपने ससुराल में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बचाव में आई दो साली पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हालांकि हत्या के बाद ससुराल वालों ने सनकी दामाद की पकड़कर जमकर पिटाई की, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। और पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाजरत है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर से हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। तक की पहचान चंद्रदेव महतों की 30 वर्षीय बेटी रिंकी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अलौली के हरिपुर पंचायत के वार्ड-12 निस्ता गांव स्थित अपने ससुराल आए बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलीहार गांव निवासी 35 वर्षीय चंदाकिशोर सिंह उर्फ सनोहर ने गुरुवार की देर रात धारदार हथियार से पहले अपने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं बचाव में आई साली गुड़िया और पिंकी को भी धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल सुन जब ग्रामीण पहुंचे तो उनके परिवार के लोगों की जान बचाई गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में अलौली के प्रभारी थानाध्यक्ष राममोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी अनुसंधान कर रही है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सदर अस्पताल में इलाजरत पति ने कहा मेरी पत्नी का गांव के एक युवक के अलावा कई अन्य लोगों के साथ अवैध संबंध था। विरोध करने पर मेरे साथ पत्नी और ससुराल वाले झगड़ा किया करते थे। गुरुवार को फोन पर बातचीत होने के बाद जब ससुराल गया तो सभी लोग मेरे ऊपर हमला बोल दिया। पत्नी का अवैध संबंध को लेकर मैं गुस्से में था, वह नहीं मानी तो मैंने हत्या कर दी। एसपी सागर कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या की गई। मौके से हत्यारोपित को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ भी मारपीट हुई है और वह इलाजरत है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

You may have missed