समस्तीपुर में प्रेमी जोड़े ने गंडक में लगाई छलांग, दोनों के शव बरामद

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी के पुल से एक लड़की और एक लड़के ने छलांग लगा दिया। दोनों ने आज शनिवार को इस घटना को अंजाम दिया है। मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया। लड़का मथुरापुर ओपी क्षेत्र का रहने वाला मोहम्मद सलीम है, जबकि लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि बाद में लड़की और लड़के का शव बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा हैं की शनिवार की सुबह लोगों ने पुल पर एक लड़का और लड़की को दौड़ते हुए देखा। दोनों ने अचानक पूल से छलांग लगा दिया। पहले लड़की ने छलांग लगाईं, जिसे बचाने के लिए लड़का भी नदी में कूद गया। पानी की गहराई काफी ज्यादा है। मौके पर गोताखोरों की मदद से दोनों का शव नदी से निकाला गया। लड़का मोहम्मद सलीम मथुरापुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि लड़की काफी परेशान थी। यही वजह रही कि लड़की ने पुल से नदी में छलांग लगा दिया। इसके बाद लड़के ने उसकी जान बचाने के लिए नदी ने छलांग लगा दिया। लड़का और लड़की दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। हालांकि काफी देर तक लड़के की कोई खोज खबर नहीं मिल पा रही थी। उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की जा रही थी लेकिन बाद में गोताखोरों ने दोनों का शव बरामद कर लिया।

About Post Author

You may have missed