February 11, 2026

PATNA : निगमकर्मियों के हड़ताल के बीच पटना नगर निगम बड़ी कारवाई, 5 हजार कर्मचारियों का किया गया तबादला

पटना। पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है। वही इस बीच पटना नगर निगम ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों के स्थानांतरण की कारवाई की है। बता दे की पटना नगर निगम ने करीब 5 हजार कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। वही इसके लिए आदेश जारी किया गया है। वहीजानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की एक जगह पर 3 वर्षों से अधिक कार्यरत कर्मचारियों का तबादला किया गया है। वही निगम ने स्थानांतरण आदेश सोमवार की रात को ही जारी कर दिया है। वही इसके तहत निगमकर्मियों को तबादले वाले स्थानों पर मंगलवार तक पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। वहीबताते चले की पटना नगर निगम में 4200 स्थायी तथा 2 हजार दैनिक कर्मी हैं। वही निगम ने पहली बार बड़े पैमाने पर सफाई कर्मियों का स्थानांतरण किया है।

वहीं इस पर बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वही संघ ने कहा कि ट्रांसफर से सफाईकर्मी डरने वाले नहीं हैं। वही स्थानांतरण वाले वार्ड में भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे। वही उन्होंने कहा की हड़ताल जारी रहेगी। वही बता दे की निगम प्रशासन की पहल पर अनुमंडल दंडाधिकारी पटना नगर निगम मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए धारा 144 लागू करा दिए हैं। वही उन्होंने कहा की हम अपनी बातें निगम मुख्यालय में क्यों नहीं रख सकते हैं।

You may have missed