January 5, 2026

कलह की पार्टी बन गयी है कांग्रेस: प्रभाकर मिश्र

  • कश्मीर से कन्याकुमारी तक कलह की आग में जल रही कांग्रेस,
  • तमिलनाडु इकाई में चल रहा आंतरिक कलह खुलकर आया सामने

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि कांग्रेस में कलह लगातार बढ़ता जा रहा है। यह कलह सिर्फ बिहार में नहीं, अपितु कश्मीर से कन्याकुमारी तक दिख रहा है। कहा जाता है कि जिस घर में कलह होता है, उस घर को बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता। कांग्रेस की भी बर्बादी तय है। यह बर्बादी इतनी बड़ी होगी कि उसका नामोनिशान मिट जायेगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार में कांग्रेस के विधायक सिर्फ मौके की तलाश में हैं, सारे विधायक कभी भी दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं, यहीं नहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर हैं और वे जल्द ही कांग्रेस को अलविदा कहने के मूड में हैं। कांग्रेस में बगावत की स्थिति सिर्फ बिहार में नहीं है। दक्षिण राज्यों में भी कांग्रेस में कलह बढ़ती जा रही है।कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई में चल रहा आंतरिक कलह अब पूरी तरह खुलकर सामने आ गया है। करूर लोकसभा सीट से सांसद एस. ज्योतिमणि ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखकर पार्टी नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने तमिलनाडु कांग्रेस कमिटी को चेतावनी दी कि कुछ लोगों के स्वार्थ से पार्टी धीरे-धीरे विनाश की ओर बढ़ रही है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिव कुमार के बीच कुर्सी को लेकर चल रही धींगामुश्ती जग जाहिर है। यहीं हाल दूसरे राज्यों में भी है। हालात ऐसे हैं कि यह कलह कांग्रेस को ले डूबेगी और जर्जरता की शिकार इस पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

You may have missed