बाढ़ अनुमंडल अस्पताल का हाल : दस्ताना न होने से प्रसव पीड़िता को टांके लगाने के लिए करना पड़ा 2 घंटे इंतजार, अस्पताल प्रबंधन ने लगाया फटकार

बाढ़। पटना के बाढ़ अनुमंडल अस्पताल एक बार फिर लापरवाही के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, सोमवार की रात्रि 11:30 बजे उमानाथ मासूमगंज इलाके की प्रसव पीड़ा से कराहती एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12:50 बजे उक्त महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान महिला को टाका लगाने की जरूरत पड़ गई, लेकिन पर विभाग में दस्ताना नहीं होने के चलते प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को 2 घंटे तक रक्तस्राव होता रहा और ड्यूटी पर तैनात एएनएम आराम फरमाते रही। बाद में आशा कार्यकर्ता को दस्ताना लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन रात में सारे मेडिकल दुकान बंद होने के कारण आखिरकार आशा कार्यकर्ता को अपने बेटे को फोन कर घर में रखे दस्ताना मंगवाना पड़ा, तब जाकर पीड़ित महिला को टांका दिया गया।
इस दौरान महिला की अधिक रक्तस्राव के कारण हालत बिगड़ने लगी। बाद में चिकित्सकों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद महिला के स्वास्थ्य पर नियंत्रण पाया। जब इस बात की जानकारी कार्यालय प्रबंधन को लगी तो सुबह ड्यूटी में तैनात महिला चिकित्सा कर्मियों को फटकार लगाते हुए दस्ताना मुहैया कराया गया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल के स्टोर में बड़ी संख्या में दस्ताना मौजूद होने के बावजूद चिकित्सा कर्मियों की मनमानी सामने आई है। इस तरह की कार्यशैली अस्पताल को बदनाम करने का काम करता है। यह तो संजोग रही कि महिला की हालत सुधर गई वरना हंगामा की नौबत खड़ा हो जाती।

You may have missed