November 14, 2025

बिहार विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में बोले CM नीतीश, कहा- विधायकों का सवाल पूछना है अधिकार

पटना। बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आज विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन लोस स्पीकर ओम बिरला ने किया। इस मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,दोनों डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यहां बहुत कुछ जानकारी नहीं थी। 2011 में विधानमंडल में बड़ा कार्यक्रम हुआ था। इंगलैंड से पूरी जानकारी मंगाई गई थी। नए विधायकों को सबकुछ जानने की जरूरत है। जनता विधायकों को चुन कर भेजती है। निर्वाचित प्रतिनिधियों से जनता की काफी अपेक्षा होती है। विधानसभा की तरफ से नये विधायकों को पूरी जानकारी दी जाती है। विस में सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों को अधिकार है कि वे सदन में सवाल पूछें।

अगर आप विधानसभा के सदस्य हैं तो उनका दायित्व पूरे राज्य का होता है। अपने क्षेत्र के साथ पूरा राज्य को सोचना होता है। आप लोग अपनी बात को सदन में पूरी मजबूती से रखें। इसका कापी फायदा मिलेगा। सीएम नीतीश ने कहा कि विपक्ष को तो अधिकार है हीं कि वे बुलंदी से आवाज उठायें। असली चीज तो है कि अपनी बात बुलंदी से रखें। जब हम लोकसभा में गए तो एक-एक चीज को देखते थे। 1989 में पहली दफे जीते और मंत्री बन गए। लेकिन 1991 से हम अपनी बात मजबूती से रखते थे। कुछ सदस्य सदन में नहीं बोलते थे हम उनसे पूछते थे कि क्यों नहीं सदन में बोलते हैं? संसद के सेंट्रल हॉल में पक्ष-विपक्ष के सांसद प्रेम से मिलते थे और बात करते थे। दिल्ली के सेंट्रल हॉल की तरह यहां भी सेंट्रल हॉल बनवा दिये हैं। आप लोग यहां भी सेंट्रल हॉल में आकर बात करें।

You may have missed