महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार सीएम नीतीश ने लगाया जनता दरबार, तेजस्वी समेत कई मंत्री मौजूद
पटना। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा पहली बार जनता दरबार लगाया गया। मुख्यमंत्री का जनता दरबार का कार्यक्रम कुछ समय से स्थगित रह रहा था। हालांकि कोरोना काल के समय से ही मुख्यमंत्री सीमित संख्या में ही लोगों को जनता दरबार में बुला रहे थे। आज भी जनता दरबार में सीमित संख्या में ही लोगों को बुलाया गया है।
पहली बार तेजस्वी यादव हो रहें शामिल
आज के जनता दरबार में पहली बार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद है। इससे पहले साल 2015 में जब तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे, तब मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब नीतीश कुमार के जनता दरबार कार्यक्रम में पहली दफे महागठबंधन के साथ उनका यह जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग से संबंधित शिकायतें सुनेंगे।
सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों की शिकायत सुनने के बाद उनकी समस्या को तुरंत निदान करने की कोशिश भी करेंगे इस बार जनता दरबार का कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में हो रहा है जिसमें सुरक्षा को लेकर करें इंतजाम भी किए गए हैं।


