सीएम नीतीश के विकास राजगीर कनेक्शन पर चिराग पासवान ने उठाए सवाल, जानिए क्या हैं पूरा मामला

पटना। बिहार को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार वासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बुधवार को राजगीर की वादियों में 177 करोड़ की लागत से निर्मित जू-सफारी का उद्घाटन किया। हालांकि इस राजगीर कनेक्शन के अलग मायने निकाले जा रहे हैं। सांसद चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। चिराग पासवान ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार जब भी कोई बड़ा निर्णय लेते हैं तो वो राजगीर जाते हैं। कल यानि कि बुधवार को सीएम नीतीश कुमार राजगीर में थे। जहां उन्होंने जू-सफारी का उद्घाटन किया। 2025 से पहले चुनाव होने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि जब नीतीश जी लालू जी से अलग हुए थे। महागठबंधन जब वह अलग हुए थे तो उससे दो दिन पहले तक क्या बयान दे रहे थे।

महागठबंधन से अलग होने के पहले राजगीर गए थे मुख्यमंत्री, शायद अब NDA की बारी : चिराग पासवान
चिराग पासवान ने कहा है कि दो दिन पहले तक सीएम नीतीश महागठबंधन से अलग होने की खबरों पर कहते थे कि कुछ लोग ऐसी खबरें चलाता है हम ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। चिराग ने कहा कि उसके बात रातोंरात हमलोगों को न्यूज़ के माध्यम से पता चला कि वह राजभवन अपना इस्तीफा देने जा रहे हैं। चिराग ने कहा कि सीएम नीतीश एक बार फिर राजगीर गए हैं क्योंकि वो अक्सर ऐसे निर्णय लेने से पहले राजगीर जाते हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी का बयान शर्मनाक और अशोभनीय : चिराग पासवान
वहीं कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ दिए बयान पर चिराग पासवान ने कहा है चन्नी का बयान शर्मनाक और अशोभनीय है। वहीं चिराग ने बिहार के सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश सरकार में बिहार की छवि खराब हुई है। दूसरे प्रदेशों में बिहारी का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार बिहार के स्वाभिमान को बढाने में विफल रही है।