PATNA : पुनपुन में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद को लेकर घटना को दिया गया अंजाम

पटना। राजधानी पटना के पुनपुन गांव में बुधवार को अपराधियों ने पूर्व मुखिया नरेश सिंह को गोलियों से भून डाला। वही अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। साथ चल रहे एक व्यक्ति को गोली लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना में घायल की पहचान मदन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुनपुन के केवड़ा पंचायत के मुखिया नरेश सिंह अपने साथी मदन सिंह के साथ पटना आ रहे थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। पूर्व मुखिया नरेश सिंह के पेट में एक गोली लगी, उनके साथ रहे मदन सिंह को भी गोली लगी और वह घायल हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास गांव के लोग भाग कर उनके पास पहुंचे। वही इस बीच मौके का फायदा उठा अपराधी वहां से बाइक से फरार हो गए। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुनपुन थाने को दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद पुनपुन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नरेश सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे। इसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनके साथ रहे मदन सिंह को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मौके पर पहुंचकर आसपास के CCTV कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है आपसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। गांव के ही एक शख्स पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। पुनपुन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Post Author

You may have missed