बिहार में बढ़ते अपराध की जिम्मेदारी लेकर तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे मुख्यमंत्री : आरसीपी सिंह

पटना। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में बीजेपी के नेता आरसीपी सिंह इन दिनों अपने गृह जिले नालंदा में अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा सियासी हमला किया है। आरसीपी सिंह ने कहा कि जबतक वह एनडीए में थे। उनको लोग सुशासन बाबू के नाम से जानते थे। क्योंकि यही उनकी पहचान थी, यही खासियत थी। उनके राज में न्याय का बोलबाला था। अपराधी राज्य छोड़कर बाहर जाने लगे थे। लोगों के मन से अपराधियों का डर निकल गया था। आज इसका उल्टा हो गया है। आज सभी लोग सहमें हुए हैं। वहीं अपराधी कानून को ठेंगा दिखा रहा है। यह सब संगत का असर है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश बाबू के कंट्रोल में बिहार में कुछ बचा नहीं है। बिहार में नीतीश कुमार की कोई नहीं सुनता है। मुख्यमंत्री जो चाहते होंगे वो होता ही नहीं। इसका कारण है कि उनकी संगती बदल गई है। नीतीश कुमार शारीरिक रूप से स्वास्थ्य दिखते नहीं हैं। याददाश्त भी साथ नहीं दे रही है। उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

You may have missed