नई नियमावली के नाम पर शिक्षक अभ्यर्थियों को ठगने का काम कर रही है नीतीश सरकार : विजय सिन्हा

पटना। बिहार सरकार शिक्षक नियोजन को लेकर नई नियमावली लाई है। वही इस नियमावली के आने के बाद से ही एक बार फिर बिहार की सियासत ने नया रूप ले लिया है। बता दे की नई नियमावली के लिए कई साल से लाखों शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन जब सरकार शिक्षक नियोजन के लिए नियमावली लाई तो शिक्षकों को बड़ा झटका लगा। जिसके बाद शिक्षक अभ्यर्थी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस क्रम में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। विजय सिन्हा ने नई नियमावली को कुठाराघात कहते हुए CM नीतीश पर जमकर निशाना साधा है। वही विजय सिन्हा ने कहा कि शिक्षक नियोजन नियमावली 2023 कुठाराघात है। बच्चों के साथ सरकार ठगी का काम कर रही है। CTET और BTET परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को इस नियमावली से कोई फायदा नहीं है। नियमावली में कहा गया है कि शिक्षकों की बहाली आयोग करेगी लेकिन कौन सी आयोग करेगी यह नहीं बताया जा रहा है। महागठबंधन ने सिर्फ ठगने के लिए इस नियम को लायी है।

वही आगे विजय सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन पहले से ही ठगबंधन बन के बैठी थी। अब बच्चों के साथ भी ठगी करने लगी है। राज्य में शिक्षकों के लिए कितनी सीटें खाली है। फिर भी बहाली में इतनी देरी हो रही है। सरकार शिक्षकों के स्थायी बहाली की बात कर रहे हैं। पहले भी कहा था कि सरकार बनते ही बहाली होगी लेकिन महागठबंधन को 9 महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन अब तक बहाली नहीं हुई। वही आगे विजय सिन्हा ने कहा कि चुनाव आने वाला है। अब रोस्टर क्लियर करने के नाम पर समय को बिताया जाएगा। तब तक चुनाव आ जाएगा और बच्चों को ललीपॉप देखा के वैतरणी पार कर लेंगे। सरकार बिहार के बच्चों के साथ खिलवाड़ ना करें। सरकार बच्चों को जवाब दे। टाइम पास ना करें। नई नियमावली कतई उचित नहीं है।

About Post Author

You may have missed