नालंदा : युवक की मौत से परिवार वालों में मचा कोहराम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, परिजनों ने लगाया दोस्तों पर जहर देने का आरोप

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक युवक को जहर देकर हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक को उनके दोस्तों ने ही जहर देकर हत्या कर दी है। वही मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के परनामा विगहा गांव निवासी रामचन्द्र प्रसाद के पुत्र शशि रंजन प्रसाद के रुप में हुई है। वही इस घटना के संदर्भ में मृतक के पिता रामचंद्र प्रसाद ने बताया की उनके बेटे को उसका दोस्त 30 तारीख की शाम में घर से बुलाकर ले गया था। वही रातभर बाहर रह कर पार्टी किया। वही 31 अगस्त की सुबह वह घर आया और उल्टियां करने लगा। वही इसके बाद उसे स्थानीय डॉक्टर के यहां दिखाया गया। फिर तबीयत में सुधार हुई। वही इसके बाद घर लाया गया। वही अचानक बीती रात फिर से उसके मुंह से झाग निकलने लगा। पुनः उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

वही परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। वही मृतक अपने पीछे 3 बेटा और 1 बेटी छोड़ गया। वहीं मृतक के पिता उसके दोस्तों पर खाने में जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। वही मौत की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही सरमेरा थानाध्यक्ष ने बताया की प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है। कि युवक दो-तीन दिनों से बीमार था। वही मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। वही मृतक के परिजन जो भी आवेदन देंगे, उस पर जांच उपरांत तुरंत कारवाई की जाएगी।