मुजफ्फरपुर में ऑफिस स्टाफ को चेन झपटमार ने बनाया निशाना, घर लौट रही महिला से चेन झपट रफूचक्कर हुए अपराधी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिलें में बाइक सवार बदमाशों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है। बता दे की शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के छाता बाजार के परती टोला में तब हड़कंप मच गया, जब बदमाशो ने महिला के गले से चेन झपट लिया। बताया जा रहा है की वे स्कूटी से घर की ओर जा रही थी। वहीं, उनके द्वारा शोर मचाने तक अपराधी घिरनी पोखर की ओर फरार हो गए। वही इस घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वही लोगो ने इस मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। वही पीड़ित महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली। बता दे कि पीड़ित महिला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग की रहने वाली कामिनी देवी है। वे शहर के चेपमैन स्कूल में ऑफिस स्टाफ है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे निजी काम से मोतीझील गई थी। वहा से वे स्कूटी से लौट रही थी। इसी दौरान परती टोला में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश पहुंच गए। उनके गले से सोने की चेन झपट लिया। उनके शोर मचाने तक वे लोग घिरनी पोखर की ओर फरार हो गए। दोनो की उम्र करीब 20 से 25 होगी। वही इस मामले में नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया की घटना की सूचना मिली है। दारोगा को जांच के लिए भेजा गया है। मोहल्ले में लगे CCTV को खंगाला जा रहा है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। वही इधर जांच करने पहुंचे दारोगा विक्की कुमार ने बताया की CCTV खंगाला जा रहा है।

About Post Author

You may have missed