राजद अपना स्थापना दिवस बिहार की बदहाली दिवस के रूप में मनाए, विजय सिन्हा का आरजेडी पर कटाक्ष 

पटना। आज राजधानी पटना में धूमधाम से मनाया गया राजद का 27वां स्थापना दिवस। वही राजद प्रमुख लालू यादव ने वीरचंद पटेल स्थित प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वही इस दौरान लालू ने RJD नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। वही लालू के हमले का भाजपा ने पलटवार किया है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार की बदहाली शुरू होने का आज दिन हैं कि आज RJD अपना स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने राजद के स्थापना दिवस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह दिन बिहार की बदहाली दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। राज्य के लोगों ने देखा है कि किस प्रकार इस दल के वरिष्ठ नेताओं को बंधुआ मजदूर के रूप में राजद में काम करना पड़ रहा है। पहली पीढ़ी के सजायाफ्ता होने के बाद इन्हें दूसरी पीढ़ी की चरणबंदना में लगा दिया गया है। उन्होंने कहा की देश का यह पहला दल है जहां सजायाफ्ता व्यक्ति जो चुनाव भी नहीं लड़ सकते हैं इस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। राज्य की जनता ने भ्रष्ट्र कांग्रेस को उखाड़ कर 1990 में इन्हें गद्दी दिया था। फिर इनके अपराध और भ्रष्टाचार से तंग आकर 2005 में नीतीश कुमार को गद्दी दी गई। अब जदयू भी RJD और कांग्रेस के साथ खड़ी हो गई है। उन्होंने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा की चार्जशीटेड लोगों के साथ रहकर न्याय के साथ शासन चलाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लोकलज्जा औऱ नैतिकता को ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा लिया जाना चाहिए। यदि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन्हें शीघ्र मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जब केस में नाम रहने पर इस्तीफा लिया जा सकता है तब चार्जशीट होने पर इस्तीफा क्यों नहीं लिया जा सकता? नीतीश कुमार के शासन में दोहरा मापदंड राज्य में अराजकता का मुख्य कारण है। भ्रष्ट्राचार पर जीरो टोलरेंस की बात करने वालों की अब पोल खुल रही है।

You may have missed