December 6, 2025

पटना में 8 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी करता पकड़ा गया युवक, आक्रोशित लोगों ने पिटाई कर थाने के किया हवाले

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सोमवार को एक युवक की जमकर पिटाई की गई है। आक्रोशित लोगों ने पहले युवक के कपड़े उतारे। फिर रस्सी से उसके दोनों हाथ बांध दिया। वही इसके बाद हाथ, पैर, व डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है की लोगों ने उसे बुरी तरह पिटा। उसका वीडियो बनाया। बता दे की यह पूरा घटना 8 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी का है। यह पूरी घटना राजधानी के दीघा थाना इलाके का है। जिस युवक की पिटाई की गई उसका नाम शंहशाह उर्फ तिग्गी है। वही आरोपी की उम्र करीब 30 साल की है। वही यह पूरा घटना गेट नंबर 93 के पास स्थित मोहल्ले का है। बताया जा रहा है की आरोपी मोहल्ले में किराए पर रहता है। बगल में ही 8 साल की बच्ची का भी घर है, जिसे वो बहला-फुसला कर ले जा रहा था। बताया जा रहा है की बच्ची के साथ वो गंदी हरकत करने वाला था। मगर उसके पहले ही इलाके के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। आरोप है कि वो बच्ची को सन्नाटें में लेकर जा रहा था। वही स्थानीय लोगों की नजर शहंशाह पर पड़ी, उसे घेर लिया। फिर मामला समझ में आते ही सबसे पहले लोगों ने बच्ची को युवक के कब्जे से निकाला। वही इसके बाद उसके कपड़े उतरवाए। नंगा करके सरेआम उसकी पिटाई की। आक्रोशित भीड़ में से ही किसी ने दीघा थाना की पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने भीड़ के बीच से युवक को अपने कब्जे में लिया। फिर मामले की छानबीन की।
क्या कहते है थानाध्यक्ष
थानेदार राजकुमार पांडेय के अनुसार, इस घटना में बच्ची के पिता के बयान पर छेड़खानी की FIR दर्ज की गई है। वही इस केस में IPC के साथ ही पोक्सो की धारा भी जोड़ी गई है। युवक शंहशाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह दूसरा मौका है जब छेड़खानी के मामले में यह युवक पकड़ा गया है और जेल भेजा गया है। क्योंकि, पहले भी वो एक बच्ची के साथ छेड़खानी कर चुका है।

You may have missed