मुजफ्फरपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर मुकदमा दर्ज, जानें किसने लगाया आरोप व कौन हैं वो

मुजफ्फरपुर । जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आचार्य चंद्र किशोर पराशर ने नड्डा पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगा धारा 153 (बी) के तहत मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में एफआईआर कराई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उनके शव को तिरंगे में लपेट कर रखा गया था।इसके बाद भाजपा के झंडे को उसके ऊपर रखा गया, जिससे राष्ट्रध्वज का अपमान हुआ है।

जानबूझकर राष्ट्रध्वज को नीचा दिखाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। इसलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पराशर के अनुसार वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं, लेकिन तिरंगे का अपमान दलगत भावना से ऊपर का मामला है।

उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2021 को दिवंगत कल्याण सिंह के शव को राजकीय सम्मान देने के लिए उत्तर प्रदेश के विधानसभा भवन में रखा गया था।

वहां राष्ट्रीय झंडा के महत्व को कम करने और तिरंगा पर कमल को स्थापित करने का काम हुआ है। तिरंगे के ऊपर पार्टी का झंडा रखने के मामले में कांग्रेस और टीएमसी ने विरोध जताया था।

About Post Author

You may have missed