September 28, 2026

सीतामढ़ी में आपसी विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, वारदात के बाद आरोपी फरार

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में मंगलवार को पूर्व विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट में गोली मार दी गई। घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है। जख्मी युवक की पहचान सुजीत कुमार सिंह उर्फ मिठ्ठू सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले के पड़ताल में जुटी हुई हैं। वहीं जख्मी युवक को इलाज के लिए परिजन ने शहर स्थिति निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया हैं। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। घटना के बाद से पुलिस जख्मी के बड़े भाई आरोपी पिंटू सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पिंटू सिंह और मिट्ठू सिंह का वर्षों से आपसी विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी है। वही घटना को लेकर डीएसपी सदर रामकृष्ण ने बताया कि मेजरगंज थाना अंतर्गत 2 सगे भाइयों की आपसी विवाद में पिंटू सिंह द्वारा अपने भाई मिट्ठू सिंह को पेट में गोली मारी गई। ज़ख़्मी हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ वह ख़तरे से बाहर बताया जा रहा है। पिंटू सिंह की गिरफ़्तारी के लिए आसूचना संकलन एवं छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दोनों भाई का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।

You may have missed